Post Views 21
October 11, 2022
जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अजमेर की और से राजीव गांधी सभागार में, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, बालिका सशक्तिकरण के अंतर्गत, अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मेरी बेटी- मेरा सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत जिलेभर की बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
बालिका सशक्तिकरण के अंतर्गत, अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मेरी बेटी- मेरा सम्मान समाहरोह का हुआ आयोजन।
जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अजमेर की और से राजीव गांधी सभागार में, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, बालिका सशक्तिकरण के अंतर्गत, अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मेरी बेटी- मेरा सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत जिलेभर की बालिकाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, उस के पश्चात मंच पर आसीन अतिथियों का भारतीय परंपरा अनुसार माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया,
उस के बाद बालिकाओं द्वारा मंच पर अपनी कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन कर आत्मरक्षा के गुर बताएं गए, और उपस्थित दर्शको की खूब तालियां बटोरी, कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर बालिकाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई और किशोरी मेले के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया गया, जानकारी देते हुए समग्र शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में राज्य सरकार के आदेशानुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजीव गांधी सभागार में अजमेर जिले की बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक स्तरीय एवं ब्लाक स्तर पर अपना अनूठा प्रदर्शन करने वाली अजमेर जिले की बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved