For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 132274853
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विवादित जमीन पर रातों-रात बने शराब ठेके का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध,क्षेत्रवासी किसी भी हालत में ठेके को नहीं खुलने देंगे चाहे उन्हें किस हद तक जाना पड़े। |  Ajmer Breaking News: एटीएस की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर प्रेमी युगल पहुंचा जिला मुख्यालय, एसपी के समक्ष पेश होकर लगाई सुरक्षा की गुहार, |  Ajmer Breaking News: ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम,महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे महिला सशक्तीकरण के कार्य  |  Ajmer Breaking News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, ग्रामीण परिवारों के यहां किया रात्रि भोजन |  Ajmer Breaking News: तू डाल डाल में पात पात, शहर में लगातार बढ़ रही है चोरी लूट की वारदात वहीं पुलिस कस रही है शिकंजा, लगातार चोर बदमाश हो रहे हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News:  सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 आयोजन 17 मई से, श्री अमरापुर स्थान पर संतो ने किया प्रचार सामग्री व बैनर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु ने पिचौलिया में की संध्या चौपाल,जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  Ajmer Breaking News: जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को अराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ आपसी समझाइश से निस्तारण | 

अजमेर न्यूज़: सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी और चोरी के 2 मुकदमे दर्ज

Post Views 81

August 31, 2022

मेघालय के मोहित गुप्ता का बस स्टैंड पर बैग हुआ चोरी तो वही बीमार भाई से हस्ताक्षर करा कर छोटे भाई ने की मकान बेचने की धोखाधड़ी

सिविल लाइन थाने के एएसआई हरिराम ने दर्ज हुए 2 मुकदमों की जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त को परिवादी मोहित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी मेघालय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेघालय से उदयपुर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह अजमेर बस स्टैंड पर उतरा और दवाई लेकर वापस से बस में सवार हो गया। दवाई लेने के बाद उसे बस में नींद आ गई , जब वह जागा तो उसका बैग चोरी हो चुका था। बैग में उसका पर्स, मोबाइल, लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित साढें 7 हजार रुपये की नकदी थी। मोहित गुप्ता की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 371/22 दर्ज कर लिया गया है एएसआई राम सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। इसी तरह दूसरे मुकदमे की जानकारी देते हुए एएसआई हरिराम बताया कि लोंगिया मोहल्ला निवासी परिवादी मोहम्मद मुस्तफा पुत्र हाजी मोहम्मद बख्श ने थाने पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसमें बताया कि 9 जुलाई 2020 को कोरोना के समय उसका काफी स्वास्थ्य खराब चल रहा था ऐसे में उसने अपने मकान की पावर अपने छोटे भाई मोइन को दी थी लेकिन मोइन ने पावर की आड़ में मकान के बेचाननामें पर उनके हस्ताक्षर करा लिए जिसकी उन्हें कोई जानकारी भी नहीं है। मुस्तफा द्वारा कचहरी रोड स्थित बैंक से मकान के लिए लगभग 13 से 14 लाख रुपये का लोन लिया गया था। जिसकी किश्तें वह लगातार जमा कराता आ रहा था। इस बीच बैंक द्वारा उस जानकारी दी गई कि उनको बताये बिना मकान कैसे बेच दिया तो मुस्तफा ने कहा कि उसने कोई मकान नहीं बेचा। बैंक की तरफ से बताया गया कि मकान के बेचाननामें के कागजात बैंक में आए हैं। तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिली की मोईन ने धोखाधड़ी से हस्ताक्षर करा कर मकान को बेच दिया। ऐसे में आईपीसी की धारा 420,467, 468, 471 में मुकदमा दर्ज कर उनके स्वयं के द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved