Post Views 61
August 27, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में गायत्री कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में सुनीता रावत ने जीत का परचम फहराया। कॉलेज प्राचार्य सुरेश वैष्णव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार थे।सुनीता रावत को 83,प्रेरणा पाराशर को 34 और ऋतु सिंह को 18 मत मिले। इस तरह सुनीता रावत ने अपनी निकटतम प्रत्याशी प्रेरणा पाराशर को 49 मतों से पराजित किया।इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे निकटतम मुकाबले में चेतना आचार्य ने 69 मत लेकर खुशबू बोकोलिया को 6 मतों से हरा दिया। खुशबू बोकोलिया को 63 मत मिले।महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेश वैष्णव ने सभी विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ तथा लिंगदोह कमेटी के अनुसार आचरण व नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई। कॉलेज की टीचर ने विजई छात्रसंघ पदाधिकारियों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया तो वही छात्राओं की जीत के समर्थन में महाविद्यालय की छात्राओं ने ढोल की थाप पर जमकर नाचते गाते जीत का जश्न मनाया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved