For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129672488
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स ने सफ़ल ऑपरेशन करके 18 साल के छात्र के बाएं पैर से बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकाल कर उसे नई जिंदगी दे दी। |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । | 

अजमेर न्यूज़: प्रदेश की 15 यूनिवर्सिटियों पर भारी रहा अजमेर का राजकीय महाविद्यालय, शाम 5 बजे हुआ परिणाम घोषित

Post Views 41

August 27, 2022

परिणाम घोषित होने में देरी के चलते कॉलेज के बाहर एबीवीपी, एनएसयूआई और आरएलपी के समर्थ मचाते रहे हंगामा, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

शनिवार को प्रदेश की 15 यूनिवर्सिटी सहित 454 महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव 2022 का परिणाम दोपहर तक ही घोषित कर दिया गया था लेकिन अजमेर का सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय इस मामले में अपवाद रहा और महा विद्यालय का परिणाम शाम 5:00 बजे घोषित किया गया। जबकि यहां सिर्फ 3000 मतदाताओं के द्वारा की गई मतदान की काउंटिंग ही करनी थी। बावजूद इसके इतना समय जाया करने पर सभी राजनीतिक दलों के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने कॉलेज के बाहर जमकर उत्पात मचाया। एक दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी और आक्रोश प्रदर्शित करते हुए कई बार छात्र आमने-सामने भी हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के दबाव में कॉलेज प्रशासन पर जानबूझकर रिजल्ट को रोकने का आरोप लगाया तो वही आरएलपी के जिला अध्यक्ष आशीष सोनी ने एबीवीपी पर रिजल्ट को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए उनके सपोर्ट से खड़े किए गए प्रत्याशी की जीत के दावे किए। प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने के लिए जब नगर निगम उप महापौर नीरज जैन अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी जाने से रोक दिया। जिसके चलते पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच काफी नोकझोंक हुई। नीरज जैन ने आरोप लगाया कि ऐसी कौन सी काउंटिंग राजकीय महाविद्यालय में हो रही है जिसमें इतना वक्त लग रहा है जबकि 11 - 11 हजार मतदाताओं वाले विश्वविद्यालयों में काउंटिंग पूरी हो चुकी और रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए। लेकिन यहां 3000 मतदाताओं के वोटों की गिनती ओर परिणाम घोषित करने में इतनी देर लगाई जा रही है इसमें जरूर कुछ ना कुछ लोचा है। वहीं कांग्रेस के निवर्तमान शहर जिला अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि कॉलेज का परिणाम दिल्ली से घोषित होने से सभी छात्रों में रोष व्याप्त है और वह प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्दी से जल्दी परिणाम घोषित किया जाए उन्होंने कहा कि जो भी परिणाम घोषित होगा वह उन्हें मान्य होगा। आखिर शाम 5 बजे परिणाम घोषित हुआ और एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र गुर्जर विजई घोषित किए गए ,उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नवीन कोमल को 424 मतों से शिकस्त दी। दूसरे नंबर पर एबीवीपी की उपाध्यक्ष भावना भाटी ने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के सिद्धार्थ वैष्णव को 636 मतों से शिकस्त दी। वहीं महासचिव पद पर निर्दलीय सृष्टि गौड़ ने 546 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की भावना हरप्लानी ने 42 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। समस्त विजई हुए प्रत्याशियों को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार उपाध्याय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विजई हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे कॉलेज के विकास और छात्रों के हित के लिए कार्य करेंगे। वही विजई हुए छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर व अन्य पदाधिकारियों ने छात्रों की जिन समस्याओं के निराकरण को लेकर चुनाव लड़ा था उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन देते हुए सदेव छात्र हित में तत्पर रहने की बात कही। निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने समस्त छात्र-छात्रा मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved