For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129672193
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स ने सफ़ल ऑपरेशन करके 18 साल के छात्र के बाएं पैर से बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकाल कर उसे नई जिंदगी दे दी। |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । | 

अजमेर न्यूज़: 2 साल बाद छात्र छात्राओं ने वोट डाल कर चुनी अपनी सरकार

Post Views 71

August 27, 2022

एमडीएस यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के पैनल जीता,वहीं अन्य महाविद्यालयों में बनी मिली जुली सरकार

2 साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव में 26 अगस्त को हुए मतदान के बाद समस्त प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटीयों में कैद हो गया था। शनिवार सुबह राजकीय कोषागार में जमा कराई गई मतपेटियों को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में लाया गया। जहां मतगणना प्रारंभ हुई। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई मतगणना के कुछ ही घंटों में अधिकतर महाविद्यालयों के परिणाम घोषित कर दिए गए। विद्यार्थियों ने वोट डाल कर अपनी सरकार चुन ली। छात्रसंघ चुनाव को लेकर युवाओं में भारी उत्साह ओर जोश नजर आ रहा था।  जीत को लेकर सबकी अपनी अपनी राय थी। एनएसयूआई व एबीवीपी दोनों ही पार्टीयों के प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे थे। इस बीच महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में परिणाम घोषित हुआ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद सहित चारों पदों पर जीत हासिल कर हैट्रिक बना ली। साल 2018 में एबीवीपी के लोकेश गोदारा, साल 2019 में रामेश्वर छाबा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी तो वहीं दो साल बाद हुए चुनाव में एबीवीपी के महिपाल गोदारा ने जीत हासिल की है। महिपाल गोदारा ने एनएसयूआई के बस्ती राम राईको को 248 मतों के अंतर से हराया। यहां एबीपी के महिपाल गोदारा को 552 मत मिले तो वही बस्ती राम रायका को 264 मत प्राप्त हुए उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के मुकेश मुरलिया को 422 और एनएसयूआई की तारा गोरा को 332 मत मिले इसी तरह महासचिव पद पर एबीवीपी के अंकित शर्मा ने 423 मत प्राप्त किए तो वहीं एनएसयूआई के प्रदीप सिंह को 321 मत ही मिले एबीवीपी की संस्कृति दादी संयुक्त सचिव पद पर जीती जिन्होंने 442 मत प्राप्त किए तो वहीं एनएसयूआई के कार्तिक शर्मा को 304 मत लेकर संतोष करना पड़ा। इस तरह से एमडीएस यूनिवर्सिटी में पूरा पैनल एबीवीपी का जीता। जीत के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शुक्ला ने जीते हुए चारों प्रत्याशियों को माला पहना कर मिठाई खिला कर शपथ दिलाई इसके बाद सभी छात्र संघ पदाधिकारियों को पुलिस की जीप में उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इसी प्रकार दयानंद महाविद्यालय में निर्दलीय कृषणा सिंह ठाकुर ने एबीवीपी और एनएसयूआई के इरादों पर पानी फेर दिया कृष्णा ठाकुर ने जीत दर्ज की तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह तवर महासचिव त्रिवेंद्र सिंह राजावत और संयुक्त सचिव प्रियांशु शर्मा बने। कॉलेज प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकांत ने जीते हुए समस्त शासन पदाधिकारियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कॉलेज और छात्रों के हित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान करते हुए बधाई दी और शपथ दिलाई। इसी तरह लॉ कॉलेज में दिनेश रियाड़ एनएसयूआई से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भावेश जैन और महासचिव पद पर इमरान खान ने जीत दर्ज की। राजकीय लॉ कॉलेज में अध्यक्ष सहित तीन पदों पर एनएसयूआई और एक पद पर एबीवीपी प्रत्याशी जीता है। जिन्हें शपथ दिलाई गई। राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसयूआई की अंजली मीणा अध्यक्ष बनी है। तो वही साक्षी भाट उपाध्यक्ष सीमा मेघवंशी महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर विशाखा ने जीत दर्ज की। राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो पद एनएसयूआई और दो पद एबीवीपी की छात्राओ ने जीत दर्ज की है। कॉलेज के बाहर एनएसयूआई और एबीवीपी की छात्राओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजकीय महाविद्यालय पुष्कर में अध्यक्ष पद पर हर्षित कुमावत, उपाध्यक्ष किशन सिंह रावत, महासचिव हेमंत गुर्जर और संयुक्त सचिव पद पर सुनील कुमार ने जीत हासिल की। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में एनएसयूआई के पैनल ने जीत दर्ज की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved