For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129672516
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स ने सफ़ल ऑपरेशन करके 18 साल के छात्र के बाएं पैर से बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकाल कर उसे नई जिंदगी दे दी। |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । | 

अजमेर न्यूज़: केंद्रीय विद्यालय संगठन की 51वी संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ समापन

Post Views 61

August 26, 2022

अंडर 14 वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय नंबर 5 जयपुर और अंडर 17 वर्ग में प्रथम स्थान क्लब 4 ने किया हासिल

केंद्रीय विद्यालय संगठन की 51 वीं संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अजमेर के विभिन्न खेल मैदानों पर किया गया। जिसका विधिवत समापन फाइनल मुकाबलों के साथ शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी थे जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है विद्यालयों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों का भी अनुभव लेना चाहिए। खेलों से हमारे जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। हमारा देश विश्व गुरु है और हमेशा रहेगा हमारे खिलाड़ी बहुत काबिल है और विश्व में सिरमोर बनेंगे। विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर आरके मीणा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन में संभागीय स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 22 अगस्त से 26 अगस्त तक खेली गई संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले अजमेर के तीन अलग-अलग खेल मैदानों पर आयोजित किए गए। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और आज फाइनल मुकाबले में विजई हुई सभी टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है। इस मौके पर भूतपूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अंडर-19 राजस्थान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अफरोज खान ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित टीमों के नामों की घोषणा कर उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में खेले गए मैच में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय नंबर 5 जयपुर, द्वितीय केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 अजमेर और तृतीय स्थान केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 कोटा ने प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान क्लब 4, द्वितीय स्थान केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 उदयपुर और तृतीय स्थान क्लब दो ने प्राप्त किया। अंत में उप प्राचार्य श्रीमती रोमा सांखला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved