For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129672487
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स ने सफ़ल ऑपरेशन करके 18 साल के छात्र के बाएं पैर से बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकाल कर उसे नई जिंदगी दे दी। |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । | 

अजमेर न्यूज़: फर्जी आर्मी ऑफिसर ने  फिर एक युवक को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार

Post Views 61

August 26, 2022

गरीब पेन्टर के खाते से सात बार में बार कोड पर क्लिक कराकर उड़ाए 70 हजार रुपये

कथित फर्जी आर्मी ऑफिसर बनकर शातिर ठग ने फिर एक गरीब पेन्टर को अपनी ठगी का शिकार बनाकर उसके खाते से बार कोड पर क्लिक कर 10 हजार रुपये रिसीव करने की कह कर 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर डाली।पीड़ित पेण्टर ललित कुमार ने बताया कि उसके पास अनिल कुमार नामक आर्मी के जवान का फोन आया उसकी व्हाट्सएप आईडी पर आर्मी की वर्दी में उसकी फोटो भी लगी हुई थी। जिसने उसे आर्मी क्वार्टर में पेंटिंग करने का टेंडर दिलाने की बात कहते हुए उससे कोटेशन मांगा। उसने कोटेशन भेजा तो उसने कहा कि मेरे ऑफिसर आपसे बात करेंगे। इसके बाद उसके ऑफिसर का फोन आया जिसने बताया कि आपको काम का टेंडर देते हैं और आपके खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहे हैं बतौर एडवांस। जिस पर उन्होंने व्हाट्सएप पर एक बार कोड भेजा और कहा कि इसे क्लिक करके पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लो। जैसे ही उसने बारकोड पर क्लिक किया उसके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए, जब उसने ऑफिसर को बताया कि पैसे आने की जगह चले गए तो उसने कहा कि कोई दिक्कत नहीं दोबारा क्लिक कर लेना तुम्हारे पैसे कहीं नहीं जाएंगे पैसे वापस मिल जाएंगे। जब उसने दोबारा क्लिक किया तो 10 हजार रुपये और कट गए। ऐसा करते करते 7 बार में उसके खाते से 70 हजार रुपये कट गए। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही ललित कुमार ने स्थानीय बैंक और गंज थाने में सूचना दी और अपना अकाउंट बंद करवाया।ललित कुमार की जरा सी नासमझी की वजह से उसे 70 हजार रुपये की चपत लग गई। आरबीआई और अन्य मीडिया माध्यमों से बार-बार यह जानकारी दी जाती है कि किसी से भी अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा ना करें और किसी भी लालच में ना फंसे। बावजूद इसके लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved