For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129672361
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: सांभर कोर्ट परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परिंडे लगाकर दाना पानी देकर पक्षियों को दिया जीवनदान |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टर्स ने सफ़ल ऑपरेशन करके 18 साल के छात्र के बाएं पैर से बंदूक की गोली के 12 छर्रे निकाल कर उसे नई जिंदगी दे दी। |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा जगत के सबसे प्रभावशाली लोग क्रिकेट मैदान पर एक साथ खेलेंगे मेड कप 2026,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गुलाबबाड़ी इलाके में एक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत  चोरी हुई ईनोवा क्रिस्टा कार 48 घंटो में बरामद  |  Ajmer Breaking News: 170 शहरों में धूम मचाते हुए 20000 से भी ज्यादा शो करने वाले जादूगर सम्राट शाका अब आपके शहर अजमेर में, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर राजकीय महाविद्यालय व गायत्री शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

Post Views 41

August 26, 2022

महाविद्यालय की सरकार चुनने के लिए कुल 250 मतदाताओं में से 239 मतदाताओं ने डाले वोट,95.6 प्रतिशत हुआ मतदान 

पुष्कर तीर्थ नगरी में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव ये लिये मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद सहित सभी पदों पर एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच कड़ी टक्कर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सांदू ने बताया कि महाविद्यालय के कुल 250 मतदाताओं में से 239 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 95.6 प्रतिशत रहा। सांदू ने बताया कि शनिवार को दस बजे से महाविद्यालय में मतगणना होगी। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी छात्र नेताओं को शपथ दिलाई जाएगी।राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए  एबीवीपी के लाभांशु वैष्णव व एनएसयूआई के हर्षित कुमावत, उपाध्यक्ष के लिए एबीवीपी के हिमांशु मौर्या व एनएसयूआई के किशन सिंह रावत, महासचिव के लिए एबीवीपी की उर्मिला जाट व एनएसयूआई के हेमंत गुर्जर, संयुक्त सचिव के लिए एबीवीपी की कविता रावत व सुनील कुमार के बीच मुकाबला है। छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन करवाने के लिए प्रशासन और पुलिस की और से कड़े सुरक्षा इंतजामात किये गए।मतदाताओं के अलावा किसी और को मतदान केंद्र में प्रवेश नही दिया गया ।उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल,तहसीलदार संदीप चौधरी,सीओ ग्रामीण इस्लाम खान और सीआई महावीर शर्मा ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। पुष्कर तीर्थ नगरी में गायत्री शक्ति पीठ कन्या महाविद्यालय में भी छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्राओं का जोश चरम पर था। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुरेश वैष्णव ने बताया कि  अध्यक्ष पद के लिए प्रेरणा पाराशर, ऋतु सिंह व सुनीता रावत तथा उपाध्याय पद के लिए खुशबू बाकोलिया व चेतना आचार्य के बीच मुकाबला हुआ।उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव पद के लिए एक ही नामाांकन प्राप्त होने पर दीक्षा जोशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दी गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved