For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127478998
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के घटिया निर्माण और खड्डों में  तब्दील हुए अजमेर को लेकर भाजपा का फूटा गुस्सा

Post Views 101

August 22, 2022

स्मार्ट सिटी के कामों को जल्द पूरा कराने व शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग के साथ दी चेतावनी

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों को शहर के आमजन की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें अपने मोटे कमीशन से मतलब है अजमेर की जनता जाए भाड़ में ऐसा ही कुछ गुस्सा प्रदेश में विपक्ष में बैठी भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों का फूटा और उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर अंशदीप को जमकर खरी-खोटी सुनाई। भाजपाइयों ने अल्टीमेटम के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर 7 दिनों में अजमेर की बदहाल हालत को दुरुस्त करने, गड्ढों में तब्दील हुई सड़कों की मरम्मत करने और स्मार्ट सिटी के लंबित चल रहे कामों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने की चेतावनी दी है। विधायक वासुदेव देवनानी ने मीडिया के कैमरों के सामने बताया कि सालों से चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने में प्रोजेक्ट के अधिकारी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी एसी दफ्तरों में चैन की बंशी बजा रहे हैं और अजमेर की जनता बदहाल सड़कों पर हिचकोले खाते हुए चोटिल हो रही है। अजमेर शहर का हर इलाका गड्ढों में तब्दील होकर खस्ताहाल हो चुका है कोई सड़क ऐसी नहीं जहां खड्डे ना हो,हर मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बावजूद इसके जिला प्रशासन आंखें मूंदकर और कान बंद करके बैठा हुआ है। नगर निगम उप महापौर नीरज जैन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी, एडीए, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तमाम विभागों के अधिकारी जमकर मलाई लूट रहे हैं। उन्हें अजमेर की जनता और उनके दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं। चाहे सीवरेज लाइन का काम हो चाहे स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कराए गए निर्माण कार्य हो सब जगह गुणवत्ता विहीन कार्य किया गया है। जिसकी पोल मात्र 1 वर्ष में ही खुलती जा रही है। निर्माण कार्य में जगह-जगह दरार पैदा होती जा रही है तो वही सीवरेज का पानी घरों में घुस कर लोगों को बीमारियां दे रहा है। कहीं कोई काम क्वालिटी के साथ नहीं किया गया। जिसका खामियाजा अजमेर की जनता को बरसों बरस भुगतना होगा। स्मार्ट सिटी के कामों की बारिश ने पोल खोल कर रख दी है। बारिश ने सड़कों को ऊंधेड़ कर रख दिया। जिससे सड़कों में छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए और उन में पानी भरने से गुजरने वाले वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। जिलाधीश से मांग की गई है कि जल्द से जल्द वह खुद संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को फटकार लगाकर अजमेर की हालत को सुधारें अन्यथा जनता सड़कों पर उतर जाएगी तो संभालना मुश्किल होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved