For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127478826
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने बुधवार को अजमेर जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  Ajmer Breaking News: दूसरे दिन भी यातायात विभाग की टीम ने मदार गेट, कवंडस पुरा,पड़ाव बाजार में हो रहे अतिक्रमणों पर की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत नाका मदार इलाके में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी वेन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे रोड पर खड़े टेंपो में टेंपो चालक की लाश मिलने से फैली सनसनी, |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील फिर आने वाली है जलकुंभी की चपेट में , नालों से निकलती जलकुंभी, तेज गर्मी के साथ-साथ आना सागर झील में भी फैलने लगी , |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व वृत दरगाह टीम द्वारा सुरक्षित अजमेर,नशामुक्त अजमेर अभियान के तहत दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी यादव बुधवार को अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई। |  Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: राह चलती महिलाओं और युवतियों से पर्स व मोबाइल स्नैचिंग करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Post Views 31

August 22, 2022

एसपी द्वारा गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सूचना पर पाई सफलता

अजमेर शहर में लंबे अरसे से राह चलती महिलाओं व युवतियों के मोबाइल और पर्स छीनकर लूटने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट द्वारा संज्ञान लेते हुए सीओ सुनील सिहाग और एसएचओ श्याम सिंह थाना प्रभारी अलवर गेट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआई जयपाल, एएसआई गणपतलाल, अलवर गेट थाने के कांस्टेबल बृजलाल, सुखराम, नारायण और बनवारी को शामिल किया गया। जिन्होंने अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज और मुखबिर तंत्र की सूचना पर निगरानी रखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में 34 वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पुष्कर थाना क्षेत्र से चुराई गई मोटरसाइकिल और अनेकों फोन,पर्स सहित अन्य सामान भी जप्त गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मीडिया के सामने आरोपियों को पेश कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते एक साल में अजमेर व उसके आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों द्वारा मोबाइल और पर्स छीनने की कुल 34 वारदातें अंजाम दी गई। जिनमें अलवर गेट थाना इलाके में 6 वारदातें, आदर्श नगर थाना इलाके में 5, क्रिश्चियन गंज थाना इलाके में 10,रामगंज थाना इलाके में 2, गंज थाना इलाके में 2, सिविल लाइन थाना इलाके में 2,सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 और किशनगढ़ में एक वारदात को अंजाम दिया गया। पकड़े गए आरोपी में 23 वर्षीय राधेश्याम है जो कंचन नगर अजमेर का रहने वाला है वही दूसरा आरोपी राकेश परबतसर नागौर का है। जिनसे से पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की संभावना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved