Post Views 71
August 22, 2022
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम केंद्रीय कार्यशाला माखुपुरा में कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को 2 घंटे कार्य का बहिष्कार कर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनका बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेता शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा और गजेंद्र कुमार ने बताया कि जून जुलाई माह का वेतन और पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक व्यवस्था डगमगा गई है और जीवन यापन करने में काफी तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार भी निगम कर्मचारियों द्वारा काली राखी के रूप में मनाया गया लेकिन अभी तक सरकार और प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही और कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा। वेतन व पेंशन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस, एलआईसी, बैंक लोन की किस्त समय पर नहीं चुकाने पर पेनल्टी लग रही है अगर जल्द से जल्द वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं कराया गया तो कर्मचारी प्रतिदिन आंदोलनरत होते हुए धरना प्रदर्शन कर अपना रोष जाहिर करते रहेंगे और कार्य का बहिष्कार व हड़ताल करने पर विवश हो जाएंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved