Post Views 311
August 19, 2022
लॉयन्स क्लब ब्यावर सिटी एवं आनन्द मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व रिसर्च सेन्टर ब्यावर के संयुक्त तत्वाधान में आगामी दिनांक 21 अगस्त रविवार को एक विशाल नि:शुल्क शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक लॉयन उत्तम भण्डारी व डॉ. नरेश आनन्दानी ने बताया कि यह शिविर स्व. श्री गोपालकृष्ण बंसल एडवोकेट एवं स्व. श्रीमती पुष्पा बंसल की पुण्य स्मृति में लॉयन अतुल बंसल एडवोकेट के अर्थ सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में दिनांक 19 व 20 अगस्त को मरीजो की नि:शुुल्क जांच व भर्ती की जाएगी। शिविर में महिलाओं की दुरबीन द्वारा गॉलब्लेडर व हर्निया के ऑपरेशन जोधपुर के प्रसिद्ध डॉ. श्री राम गोयल द्वारा किए जायेंगे। ऑपरेशन दिनांक 21अगस्त रविवार को होंगे। लॉयन रमेश भराडिया ने आगे बताया की इस शिविर में जयपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. रितेश मेहता द्वारा दूरबीन द्वारा मूत्र व पथरी रोग के ऑपरेशन भी किए जायेंगे। क्लब अध्यक्ष लॉयन नन्दलाल भण्डारी ने जानकारी में बताया कि क्लब समय-समय पर ऐसे शल्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित करता आ रहा है। सचिव कमल जैन ने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीज शिविर में आकर रोग मुक्त हो एवं लाभ उठावें। इस कार्यक्रम के संयोजक लॉयन हरीश मून्दडा, लॉयन राजेन्द्र गर्ग, लॉयन राजेश झंवर ने बताया कि ब्यावर के आसपास के सभी गांवो में इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने के लिये पेम्पलेट बांटे गये है, और सूचित किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved