Post Views 11
August 19, 2022
राजियावास तालाब में पानी की आवक के लिए बनी सुरेघाटा फीडर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक शंकर सिंह रावत के प्रयास से 4.10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर आज राजियावास के ग्रामीणों ने विधायक श्री रावत का माला ओर साफा पहना कर स्वागत किया और आभार जताया। इस सुरेघाटा फीडर पर वसुंधरा राजे सरकार ने जीर्णोद्धार के लिए 2.95 करोड़ रुपए की वितीय स्वीकृति जारी की थी। जिसे कॉंग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही निरस्त कर दिया था। विधायक श्री रावत ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में एव सरकार को बार बार पत्र लिखकर राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिस पर राज्य सरकार ने पुन: स्वीकृति जारी करते हुए 4.10 करोड़ की राशि जारी की है। सुरेघाटा फीडर का कार्य पूर्ण होने पर आसपास के कई गांवों को फायदा होगा तथा किसानों को सिचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। समाजसेवी पूरण सिंह राठौड़ उर्फ धर्मा भाई राजियावास के नेतृत्व में तेज सिंह रावत, लेखपाल सिंह, भंवर सिंह, सोहन सिंह, किशन सिंह, चंद्रभान सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र सिंह रावत, रणजीत सिंह, नेनु सिंह आदि ने विधायक श्री रावत का आभार जताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved