Post Views 11
August 18, 2022
छात्र संघ चुनाव 26 अगस्त को होने जा रहे हैं इससे पूर्व महाविद्यालय प्रशासन छात्र संघ चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। राजकीय कन्या महाविद्यालय प्राचार्य मंजुला मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । आज वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। 20 अगस्त को आपत्तियां लेकर उसी दिन संशोधित लिस्ट जारी कर दी जाएगी । 22 अगस्त को नामांकन दाखिल होंगे जिसके लिए अलग अलग सेक्शन के कमरे बना दिये हैं जंहा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। 23 अगस्त को फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुल 2645 मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved