Post Views 11
August 18, 2022
नगर निगम द्वारा 2 वर्ष कोरोना काल के पश्चात इस वर्ष 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन रामप्रसाद घाट स्थित चौपाटी पर किया जा रहा है। जिसे लेकर गुरुवार को नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन, संयोजक रमेश सोनी व समस्त पार्षदों व झांकी सजाने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों ने रामप्रसाद घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा समझा और यातायात सहित पार्किंग पेयजल विद्युत आपूर्ति मंच सज्जा आदि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दरमियान जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका चतुर्वेदी प्रियंका रघुवंशी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी आयोजन स्थल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने का जायजा लिया साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए क्योंकि आयोजन खुले स्थान पर वह भी आना सागर झील किनारे रामप्रसाद घाट पर पहली बार होने जा रहा है इसे लेकर काफी सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि इस वर्ष 2 साल बाद नगर निगम के सौजन्य से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियों का भव्य आयोजन रामप्रसाद घाट की चौपाटी पर किया जा रहा है। यहां पर विभिन्न संस्थाओं व पार्षदों के द्वारा 25 झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा दिल्ली और वृंदावन के कलाकारों जिनमें मशहूर मनोज रिया एंड पार्टी को आमंत्रित किया है जो जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण रास का भव्य मंचन करेंगे। जिसमें शहर की महिलाएं रास की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर शामिल हो सकेंगी। इसके अलावा राशि इवेंट्स की ओर से कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, जिसमें 15 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाएं शामिल हो सकेंगे। जिनके विजेताओं का निर्णय निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा कृष्ण जन्माष्टमी पर कई आकर्षक प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved