Post Views 11
August 18, 2022
परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न गुरु मां 105 श्री संगम मति माताजी ससंग के सानिध्य में विद्यासागर तपोवन छतरी योजना में 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र आराधना निष्ठापन महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 से 21 अगस्त तक तीन दिवसीय णमोकार महामंत्र अनुष्ठान निष्ठापन समारोह के अंतर्गत 19 अगस्त को णमोकार महामंत्र जाप और विद्यासागर तपोवन में महाआरती व जाप अनुष्ठान का आयोजन होगा। गुरु मां संगम मति माताजी ने पत्रकारों को बताया कि 20 अगस्त को सुबह 5:00 बजे से लेकर 21 अगस्त सुबह 5:00 बजे तक 24 घंटे का अखंड णमोकार जाप सकल दिगंबर जैन समाज अजमेर के जरिए कराया जाएगा। 21 अगस्त को विशेष आयोजन है इस दिन भव्य पंडाल में 35 मंडलों पर पूजन , विश्व शांति महायज्ञ के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बैंड बाजे घोड़े रथ आदि शामिल होंगे। विधान महोत्सव के वात्सल्य भोज पुण्य अर्जक सुनील खटोड़ और विधान के सौधर्म सुनील सोनिया जैन होंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved