For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126229843
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कागज के टुकड़ों से 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, शातिर चोर ने रेकी कर मास्टर चाबी से बाइक को किया चालू लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना |  Ajmer Breaking News: इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। |  Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  | 

अजमेर न्यूज़: शहीद अविनाश महेश्वरी विद्या निकेतन में बच्चों ने धरे श्री कृष्ण ओर राधा के रूप

Post Views 31

August 18, 2022

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व जन्माष्टमी को मनाया बड़ी श्रद्धा और उल्लास से 

भगवान गंज स्थित शहीद अविनाश महेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती योग बाला वैष्णव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ श्री राधाकृष्ण बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें श्री कृष्ण और राधा के स्वरूप धरे शिशु वाटिका एवं प्राथमिक विभाग के नन्हे-मुन्ने बालक बालिकाओं ने मंच पर आकर विविध भाव भंगिमाओं से सभी का मन मोह लिया। कृष्ण बनो प्रतियोगिताओं में  प्रथम  द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तनवीर, आयुष्मान, अभिनव तंवर,प्रखर, सौरभ, भावेश भैया  तथा राधा बनो प्रतियोगिता में भूमिका, योगिता  नवीस्था, गहना,हिमांशी, कोमल बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए। माध्यमिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग एवं गीत भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। बालक बालिकाओं तथा अभिभावकों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए तथा सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री कृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि सज्जनों की रक्षा , दुर्जनों को दंड देने तथा धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार धारण किया तथा शिशु काल से ही अपनी दिव्य लीलाओं से सभी को हतप्रभ कर दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संतोष नायक ने किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved