For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126229878
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कागज के टुकड़ों से 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, शातिर चोर ने रेकी कर मास्टर चाबी से बाइक को किया चालू लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना |  Ajmer Breaking News: इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। |  Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  | 

अजमेर न्यूज़: जालौर सुराणा गांव में दलित छात्र की हत्या के मामले में दलित संगठनों में आक्रोश

Post Views 21

August 18, 2022

अजमेर जटिया पंचायत ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारे अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई व परिवार को मुआवजा देने की उठाई मांग

जालौर के सुराणा गांव की निजी स्कूल में अध्ययनरत 9 वर्षीय छात्र इंद्र कुमार मेघवाल को प्रिंसीपल के पानी के मटके से पानी पीने पर इस कदर पीटा गया की इलाज के दौरान छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से दलित समाज में रोष व्याप्त हो गया । रेगर समाज के अध्यक्ष अरविंद धोलखेड़िया ने बताया कि घटना काफी निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि राज्य में दलित समाज के साथ हर जगह अत्याचार हो रहा है । जो कि गलत है । उन्होंने कहा कि शिक्षक की पिटाई से हुई मौत पर दलित समाज के इंद्र कुमार मेघवाल को न्याय दिया जाए। मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। पीड़ित परिवार को पचास लाख  की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी ज्ञापन के जरिये की गई है । एडवोकेट प्रदीप कुमार तुंगारिया ने बताया कि आज मुख्यमंत्री को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया है। जालौर में केवल पानी पीने के कारण छुआछूत के शिकार बालक की जो नृशंश हत्या की गई  उस की निष्पक्ष जांच हो। मुआवज़ा राशि सरकार हर जाति और धर्म देखकर देने लगी है किसी को 50 लाख किसी को 5 लाख यह प्रवृत्ति सरकार को बदलनी होगी। हमारी मांग है कि उनमें सब को मुआवजा राशि बराबर दी जाए नौकरी बराबर दी जाए धार्मिक ओर जातिगत आधार पर मुआवजा राशि तय ना की जाये।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved