Post Views 11
August 18, 2022
जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला स्तरीय जनसुनवाई में चिकित्सा शिक्षा बिजली पानी राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि हर माह के तीसरे गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है आज की जनसुनवाई में कुल 47 प्रकरण प्रस्तुत किए गए जिनमें से कुछ प्रकरणों का तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं अतिक्रमण से संबंधित मामलों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जिला रसद विभाग, बैंक आदि से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए गए हैं। आज की जनसुनवाई में सभी विभागों से जुड़े कुछ ना कुछ मामले सामने आए जिन पर यथाशीघ्र कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जन सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर अंशदीप, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा, एडीएम सिटी भावना गर्ग, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved