For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126229596
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कागज के टुकड़ों से 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, शातिर चोर ने रेकी कर मास्टर चाबी से बाइक को किया चालू लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना |  Ajmer Breaking News: इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। |  Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  | 

अजमेर न्यूज़: एसपी चुनाराम जाट ने अपने कार्यालय में ली जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग

Post Views 11

August 18, 2022

1 माह के दौरान घटे अपराध और अपराधियों पर की गई कार्यवाही का किया विश्लेषण, आगामी त्योहारों व छात्रसंघ चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद 

जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में जिला पुलिस के तमाम अधिकारियों, थाना अधिकारियों के साथ पिछले 1 माह के दौरान घटे अपराध और अपराधियों पर की गई कानूनी कार्रवाई को लेकर क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। साथ ही आगामी त्योहारों के मद्देनजर व छात्र संघ चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व सतर्कता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए। इसी के साथ हर थाना क्षेत्र के आदतन बदमाशों को ट्रैक करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। जन्माष्टमी का पर्व इस बार आना सागर रामप्रसाद घाट चौपाटी पर मनाया जाएगा लिहाजा आनासागर झील के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त ,यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी ताकि कोई हादसा ना घटित हो सके। छात्र संघ चुनाव के दौरान भी 28 अगस्त तक कॉलेजों में पर्याप्त सुरक्षा जाब्ता तैनात किया जाएगा ताकि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के अलावा बाहरी तत्व वहां आकर न्यूसेंस ना बढ़ा सकें और कोई लड़ाई झगड़ा ना हो।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved