For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126318795
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, कागज के टुकड़ों से 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, शातिर चोर ने रेकी कर मास्टर चाबी से बाइक को किया चालू लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना |  Ajmer Breaking News: इंडियन लेडीज क्लब की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को क्रॉसलेन होटल के सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। |  Ajmer Breaking News: समावेशी शिक्षा के समर्थन में गूंजी घंटियां: ‘वी रिंग द बेल’ अभियान का भव्य समापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 को होने जा रहा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज  |  Ajmer Breaking News: जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के लिए लगेंगे कैम्प परियोजनाओं के कार्यों में आएगी और गति |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  | 

अजमेर न्यूज़: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में चुनावी सरगर्मीयां हुईं तेज

Post Views 11

August 17, 2022

महाविद्यालय प्रशासन जुटा छात्र संघ चुनाव की तैयारियों में तो छात्र टटोल रहे हैं छात्र नेताओं के नब्ज़

छात्र संघ चुनाव 26 अगस्त को होने जा रहे हैं इससे पूर्व छात्र नेता और महाविद्यालय प्रशासन छात्र संघ चुनाव की तैयारियों में जुट गया है सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है 18 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी 20 अगस्त को आपत्तियां लेकर उसी दिन संशोधित लिस्ट जारी कर दी जाएगी 22 अगस्त को नामांकन दाखिल होंगे और 23 अगस्त को फाइनल लिस्ट जारी होगी उन्होंने बताया कि कुल 7151 मतदाताओं द्वारा मतदान की संभावना जताई जा रही है फिर भी फाइनल लिस्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है उन्होंने कहा कि आज ब्लॉक और साइंस ब्लॉक पीजी यूजी में मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है छात्र भी मतदान प्रक्रिया में पूरा सहयोग देंगे लाल छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां जारी है छात्र व्यक्तिगत तौर पर छात्रों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं कहीं से भी कोई न्यूसेंस की खबर नहीं है। वहीं चुनाव अधिकारी डॉक्टर शाहिद अली खान ने बताया कि 26 अगस्त को छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मतदान होगा और 27 अगस्त को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे महाविद्यालय की ओर से समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वही महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संघ छात्रों की नब्ज टटोलकर उम्मीदवारों की घोषणा के लिए प्रयासरत है प्रभारी और संयोजक इस कार्य में उनकी मदद कर रहे हैं संयोजक अलग-अलग छात्रों से बात कर उनकी दावेदारी को समझ रहे हैं और उसके बाद ही छात्र संगठन के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। वहीं दयानंद महाविद्यालय में कृषि विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए फिर से आंदोलन शुरू कर दिया गया। बीएससी थर्ड ईयर के छात्र रामरतन यादव ने बताया कि 15 अगस्त को प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकांत ने उन्हें फीस बढ़ोतरी को वापस लेने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन 2 दिन बाद ही प्राचार्य अपनी बात से मुकर गए हैं और उन्होंने फिर से फीस बढ़ोतरी का फरमान जारी कर दिया है। लेकिन छात्र भी हार मानने वाले नहीं हैं जब तक फीस बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक छात्रों का धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved