For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170295544
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलेक्ट्रेट में मुख्य सचिव ने रामदेवरा मेले को लेकर संभागीयअधिकारियों को दिए निर्देश

Post Views 71

August 16, 2022

तो वहीं जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई रोड सेफ्टी को लेकर मीटिंग

मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के डीओआईटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंस की जानकारी देते हुए संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने बताया कि इस वक्त भादवा माह में रामदेवरा जाने वाले जातरूओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि रामदेवरा मेले के दौरान मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करने, सड़कों के किनारे अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण, ब्रेथ एनेलाइजर से चेकिंग करने,साइकिल व बैल गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर की व्यवस्था करने सहित अन्य दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसी तरह जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला कलेक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी पर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर अंशदीप ने बताया की रोड सेफ्टी पर अजमेर जिले में रोड एक्सीडेंट की संभावना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पावर प्रजेंटेशन दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से एक्सीडेंट जोन में अजमेर के मुख्य एंट्री मार्ग और बस स्टैंड चौराहे को लेकर चर्चा की गई है। इन स्थानों पर अत्यधिक एक्सीडेंट होते हैं जिन्हें पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित फर्म द्वारा प्रेजेंटेशन भी दिया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved