For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168896943
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजयुमो देहात द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

Post Views 91

August 10, 2022

प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में पुष्कर से शुरू हुई तिरंगा रैली जाएगी विजयनगर

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अजमेर देहात के सौजन्य से पुष्कर में जगतपिता ब्रह्मा मंदिर से विजयनगर तक निकलने वाली तिरंगा रैली का बुधवार सुबह विधिवत शुभारंभ किया गया । रैली के शुभारंभ से पूर्व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, चितौड़गढ़ सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी, विधायक सुरेश रावत, अजमेर युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष अर्जुन नलिया व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर रैली का शुभारंभ किया । भाजपा सांसदों के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल और वाहनों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आन बान शान का प्रतीक है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इसी के तहत देश भर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में तिरंगा रैली के आयोजन किए जा रहे हैं । ऐसे आयोजनों से देशवासियों में राष्ट्रीयता व राष्ट्र भक्ति की भावना जाग्रत होगी ओर देश परम वैभव पर पहुंचकर विकसित राष्ट्र कहलाएगा। चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी ने विपक्ष के तिरंगा झंडे को लेकर दिए राजनीतिक बयानों पर तमाम विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जो कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध करते हैं, यह वही लोग हैं जो समान नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करते हैं, यह वही लोग हैं जो राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय विचारधारा के कार्यक्रमों में तमाम विपक्षी दलों को भी एक साथ आना चाहिए । आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश का कार्यक्रम है किसी पार्टी का नहीं। वही पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश भक्ति के इन आयोजनों के लिए आभार । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देहात के बैनर तले निकली तिरंगा यात्रा जगतपिता ब्रह्मा मंदिर से होते हुए मुख्य बाजारों से विजयनगर के लिए प्रस्थान कर गई। यात्रा के दौरान देश भक्ति के तरानो के बीच सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय, वनडे मातरम के जयघोष करते हुए कस्बे से निकले। इस दौरान पुष्कर युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश पाठक, पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, अजमेर नगर निगम उप महापौर नीरज जैन पार्षद देवेंद्र सिंह शेखावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनीष सोनी , पुष्कर मंडल अध्यक्ष पुष्कर रामायण भाटी, मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, पालिका उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, भाजपा पार्षद रोहन बाकोलिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved