For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169163776
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के ठेकेदार द्वारा सदर कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार

Post Views 121

August 10, 2022

एसपी के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने जेसीबी चालक पर चाकू से हमला करने वाले छह आरोपियों को दबोचा

3 अगस्त की रात एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के दौरान गुजराती स्कूल के पास सड़क के बीच जेसीबी द्वारा काम किया जा रहा था। इसी दौरान टेंपो में सवार होकर आए युवकों ने जेसीबी को हटाने के लिए जेसीबी चालक पर दबाव बनाते हुए उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दरमियान युवकों ने शराब के नशे में जेसीबी चालक भागचंद गुर्जर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में भागचंद गुर्जर गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसके बाद उसे साथी कर्मचारी व ठेकेदार पवन कुमार जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। इसके बाद एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य के ठेकेदार पवन कुमार ने 4 अगस्त को सुबह सदर कोतवाली थाने में टेंपो ने सवार 6- 7 अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 173/ 2022 आईपीसी की धारा 307 में पंजीकृत कर थाने के एएसआई पूरणमल के जांच सुपुर्द कर दी। सदर कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर देवाराम ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, पुलिस उप अधीक्षक छवि शर्मा के निर्देशन में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआई पूरणमल, हेड कांस्टेबल प्रभात, राजू, मोतीराम, भागीरथ और साइक्लोन सेल से सुरेश को शामिल किया गया। जिन्होंने अथक प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात के समय उपयोग में लिया गया टेंपो भी जप्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में लखन, रफीक खान, अमित उर्फ मिछु, विशाल, गौतम, जय किशन उर्फ शानू शामिल है। यह सभी लोग क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 147 ,341 में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved