For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168762529
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के नए रंग जी मंदिर में आयोजित झूला महोत्सव में एकादशी के अवसर पर उमड़ी भीड़

Post Views 11

August 9, 2022

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सपरिवार पहुंचे झूला महोत्सव में, मंदिर प्रबंधन की ओर से किया गया स्वागत

पुष्कर के नए रंग जी मंदिर में आयोजित किए जा रहे हैं 15 दिवसीय झूला महोत्सव में सोमवार को श्रावण मास शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शनार्थियों में भगवान को झूला झुलाने के लिए होड़ मची रही। वहीं आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ भी सपरिवार झूला महोत्सव का आनंद लेने के लिए नए रंग जी मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि झूला महोत्सव के दौरान भगवान वैकुंठनाथ, गोदांबा जी महालक्ष्मी जी का रत्न जड़ित आभूषणों से नित नया श्रंगार कर झूले सजाए जाते हैं। इसी के चलते सोमवार को एकादशी के अवसर पर बड़े झूलों का आयोजन किया गया। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। वहीं कोलकाता से सेठ साहब द्वारा भेजी गई नई झांकियां भी प्रदर्शित की गई। इसके अलावा विद्युत चलित अनेक झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मंदिर में भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved