For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121165719
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

अजमेर न्यूज़: झरनेश्वर महादेव ओर पर्वतेश्वर महादेव मंदिर की निकली भव्य कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत

Post Views 11

July 31, 2022

शिव तांडव नृत्य सहित विभिन्न झांकियों के साथ लगभग हजारों कावड़िये पुष्कर से पहुंचे अजमेर, विभिन्न शिवालयों में किया जलाभिषेक

पुष्कर से अजमेर के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को निकली विशाल कावड़ यात्रा का अजमेर के विभिन्न इलाकों में जोरदार स्वागत किया गया। आदर्श नगर से माखुपुरा तक के विभिन्न मंदिरों के कावड़ यात्रा प्रमुखों के नेतृत्व में हजारों कावड़िये बोल बम ,हर हर महादेव, भोले की फ़ौज करेगी मौज जैसे उदघोष करते हुए निकले तो पूरी अजमेर नगरी शिव के रंग में रंग गई। झरनेश्वर महादेव मंदिर अदरकोट के लिए लगभग 200 से ज्यादा कावड़िए बैंड बाजा और ढोल की धुन पर नाचते गाते बम भोले के जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे,वहीं दरगाह के गेट के सामने पुष्प वर्षा के साथ कावड़ियों का स्वागत किया गया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कावड़िए झरनेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान कर गए । कावड़ यात्रा में शिव भक्त भंवर सिंह पलाड़ा भी कावड़ लेकर पैदल पैदल कावड़ियों के साथ चल रहे थे। नया बाजार, नला बाजार, मदार गेट, चूड़ी बाजार सहित अनेक स्थानों पर व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा और अल्पाहार के साथ कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा के साथ-साथ दुपहिया वाहनों पर सवार युवा जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तो वही कावड़ यात्रा में महिलाएं और युवतियां भी भागीदारी निभा रही थी। व्यवस्थापक सुभाष चंद सोनी ने बताया की पुष्कर से लाए पवित्र जल के द्वारा झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। शाम को महा आरती के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। अजमेर की सामुहिक कावड यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल भोले बाबा के भक्त, माताएं व बहने अलसुबह जब सरोवर के घाटों से जल लेकर अजमेर के लिए रवाना हुए तो पुष्कर में रामधाम तिराहे पर प्रात 4 बजे सभी भक्तों को दुपट्टे पहनाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। आशुतोष शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा में भोले बाबा की मनमोहक झाँकियाँ आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर हिंदू सेना व गौरक्षा दल के अजमेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा,साँवरिया शर्मा, अविनाश गौतम, विनोद पंचारिया सहित पुलिस मित्र टीम के साँवरिया शर्मा की सेवाएं भी सराहनीय रही,सभी कावडिय़ों नें पुष्कर सनातन धर्म प्रेमियों का आभार प्रकट किया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल के नेतृत्व में मित्तल चौराहे पर कावड़ियों के स्वागत के साथ नाश्ता व ठंडाई की व्यवस्था भी की गई । श्रावण मास कृष्ण पक्ष की तृतीया पर रविवार को झरनेश्वर महादेव और पर्वतेश्वर महादेव मंदिरों की निकली इन विशाल कावड़ यात्राओं का नगर निगम परिवार की ओर से भी भव्य स्वागत किया गया। अजमेर नगर निगम के बाहर उपमहापौर नीरज जैन के नेतृत्व में समस्त पार्षदों ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि आज भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हजारों शिवभक्त कावड़ लेकर विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसलिए कावड़ियों पर भगवान शिव खुद जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह से बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में खुशनुमा मौसम के बीच पूरी अजमेर नगरी धर्ममयी हो गई है। भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूरी करेंगे ऐसी प्रार्थना इस स्वागत के माध्यम से उन्होंने भी की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved