Post Views 21
July 31, 2022
गौशाला भूमि को भूमाफियाओ के चंगुल से मुक्त कराने की माँग को लेकर गौशाला बचाओ जन सतर्कता समिति के पदाधिकारी व पुर्व पार्षद मनजीतसिंह हुडा द्वारा विगत 5 दिनो से की जा रही भुख हडताल एसडीओ व आईपीएस के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई। शहर के अनैक संगठनो द्वारा अनशन को मिल रहे जनसमर्थन से पूरा प्रशासन सतर्क था। बीते 2 दिन पहले राजस्व मन्त्री रामलाल जाट से गौशाला बचाओ जन सर्तकता समिति का प्रतिनिधि मंडल मिला था। इसके अलावा ब्यावर काँग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच के नेतृत्व में मिला था। राजस्व मन्त्री से मिले आश्वासन के बाद अनशन कारी मनजीत सिंह आश्वस्त दिखाई दिए। भुख हडताल पर बैठे हुए मनजीत हुडा का रक्तचाप बढ़ा हुआ था। तब उपखण्ड अधिकारी राहुल जैन ओर आईपीएस सुमित मेहरडा ने अनशन स्थल पर आकर हुडा व गौशाला समिति के सदस्यो के साथ हुई वार्ता के बाद हुडा को फलो का रस पिलाकर अनशन स्थगित करवाया। मीडीया से बात करते हुए हुडा ने कहा कि प्रशासन ने गौशाला भुमि मुक्त कराने को लेकर आश्वासन दिया है। हुडा ने चैतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन अपनी बात पर खरा नही उतरा तो पुन: उग्र आंदोलन कर आत्मदाह कर लुंगा। बाद में मनजीत को हास्पीटल में भर्ती करवाकर ग्लुकोज़ ड्रीप चढ़ाई गई। चिकित्सको ने कहा कि हुडा सकुशल व स्वस्थ है, उन्हे आराम करने की सलाह दी गई है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved