Post Views 11
July 31, 2022
उपखंड अधिकारी राहुल जैन के निर्देशन में कोविड-19 के तहत टीकाकरण अभियान के अंतर्गत राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय ब्यावर की वैक्सीनेशन टीम ने 12 वर्ष से14 वर्ष के आयु वाले बच्चों को टीकाकरण की प्रथम एवं द्वितीय वैक्सीन लगाने हेतु विद्यालयों में जाकर जागरूक किया। साथ ही 15 से 17 वर्ष के टीकाकरण से वंचित बच्चों को कोरोना की प्रथम, द्वितीय वैक्सीन लगाने हेतु विद्यालय में चल रहे शनिवारीय कार्यक्रम के तहत जानकारी देते हुए बताया कि अपने घर परिवार आसपास गली मोहल्ले मैं रहने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाने हेतु प्रेरित करें ताकि समय रहते हुए उन्हें बूस्टर डोज यानी कोरोना की तीसरी वैक्सीन लगाई जा सके। कल रविवार 31 जुलाई 2022 को टीकाकरण केंद्र राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय मे डाटा अपडेशन के लिए एक दिवसीय अवकाश रखा गया है। सोमवार 1 अगस्त 2022 से लगातार टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। टीकाकरण केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेदरिया, मेवाड़ी गेट सिटी डिस्पेंसरी एवं राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय मैं कुल 201 शहरवासियों ने अपनी दूसरी एवं तीसरी खुराक ली। राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय में 48 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें छह कोरोना संक्रमित मरीज ब्यावर शहर में पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण का लगातार बढऩा यह बताता है कि लापरवाही बढ़ती जा रही है एवं वर्तमान समय मे कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की एकमात्र उपाय है। टीकाकरण अभियान में सुपरवाइजर कल्याण मल सोनल, वेरी फायर रोहित सिंह, रेखा चौहान, वैक्सीनेटर कृष्णा गहलोत, सविता, अमृत कवर,शोभा जाट, प्रिया चौहान, चिकित्सक सेतु सक्सेना, डॉ नकुल राजवंशी ने सहयोग प्रदान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved