For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121165656
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित ,नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: अजमेर, 17 मार्च। जिले के पशुओं को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खरेखड़ी विद्यालय को दी आधुनिक विज्ञान शिक्षा की सौगात |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: परिवहन मुख्यालय राजस्थान जयपुर के जांच दल के साथ मंगलवार को अजमेर के जिला परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन बॉडी निर्माता पर आकस्मिक छापेमार कार्यवाही की गई।   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में एक ही रात में कई घरों में चोरी, पूर्व SHO के मकान को भी बनाया निशाना, गांव में कई मकानों से नकदी ओर जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: 18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराहों की सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: राजस्थान दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के  अम्बेडकर सभागार में राजस्थान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मध्य नजर अजमेर जिला न्यायालय में भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन, |  Ajmer Breaking News: विक्रम सवंत 1140 में स्थापित हिन्दू सम्राट श्री पृथ्वीराज चौहान की आराध्य देवी श्री चामुंडा माता मंदिर में 19 मार्च 2026  गुरुवार विक्रम संवत 2083 को चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है! | 

अजमेर न्यूज़: उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर का डेटा तैयार करने में जुटा विद्युत विभाग

Post Views 41

July 31, 2022

शहरी व ग्रामीण क्षैत्रो में विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एक बार फिर उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर का डेटा तैयार करने में जुटा है।

डिस्कॉम को उपभोक्ताओं से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि उनके मोबाइल पर बिल नहीं पहुंच रहे। ऐसे में बिल जमा कराने की अंतिम सूचना सहित अन्य सूचनाएं उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही थी। ऐसे में समय पर बिल राशि का भुगतान नहीं करने से उपभोक्ताओं की बकाया राशि में बढ़ोतरी हो रही थी। इन शिकायतों को गंभीर मानते हुए डिस्कॉम ने मोबाइल नंबर कलेक्ट करने का फैसला किया है। अब डिस्कॉम उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर कलेक्ट कर रहा है। साथ ही पुराने नंबरों की जांच भी कर रहे हैं। यह जिम्मेदारी मीटर रीडर्स को सौंपी है। अब घरों और प्रतिष्ठानों में रीडिंग लेते वक्त मीटर रीडर उपभोक्ता से मोबाइल नंबर पूछकर डेटा अपडेट करने में लगे हैं। प्रत्येक मंगलवार को फीडर इंचार्ज के साथ होने वाली बैठक में भी उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नंबर लाने के लिए मीटर रीडर्स को प्रेरित किया जा रहा है। कर्मचारियों के इस कार्य की डिस्कॉम के उच्चाधिकारी क्रॉस चैकिंग करेंगे। मोबाइल नंबर गलत होने पर कार्यवाही की जाएगी। बिजली उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बताते वक्त सावधानी रखें। मीटर रीडर यदि मोबाइल नंबर पूछे तो उसे बताने से पहले परिचय पत्र देखें। यह अवश्य सुनिश्चित करें कि वह व्यक्ति डिस्कॉम का कर्मचारी ही है। मीटर रीडर को सिर्फ मोबाइल नंबर बताना है। उसके हाथों में मोबाइल फोन न थमाएं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved