Post Views 191
July 31, 2022
इस दौरान एसडीएम राहुल जैन व आईपीएस सुमित मेहरड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कुल कृष्णा कोलोनी, राज.उ.मा.वि.गणेशपुरा, रा.उ.मा.वि.गुरुकुल हाऊसींग बोड व रा.उ.मा.जैन गुरुकुल उदयपुर रोड ब्यावर का औचक निरीक्षण किया व छात्र छात्राओं से मिलकर इस अभियान के विषय पर चर्चा की। स्कुलो में बच्चों को हो रही परेशानी का जायजा लिया व स्कुलो में मिडे मिल का खाना खाकर चेक किया। सरकारी स्कुलो में टॉयलेट व पीने का पानी, लाईब्रेरी हालात सही नही पाए गए। एसडीएम राहुल जैन व आईपीएस सुमित मेहरड़ा ने बच्चों से के स्पोर्ट एक्टीविटी के बारे में जानकारी ली। एक पहल फाउंडेशन राजेन्द्र सोनी ने बताया की राजकीय गुरुकुल माध्यमिक स्कुल में मिडे मिल में बच्चों खाने के लिये स्टील प्लेट भी एक पहल फाउंडेशन की तरफ से भेंट की गई। अधिकारीयों के साथ एक पहल फाउंडेशन के राजेन्द्र सोनी, मुकेश चौहान, मुकेश बंग, मोहित गुलेच्छा, बचपन केयर फाउंडेशन से विनय जालवाल, देवेन्द्र जालान, नारी जन जागृती संस्थान से ममता गुप्ता, ममता जालवाल मौजुद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved