For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120768017
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन |  Ajmer Breaking News: मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन और हंगामे के बाद जिला प्रशासन हुआ सतर्क, |  Ajmer Breaking News: मोटे मुनाफे की लालच में लगातार बढ़ रही है ऑनलाइन ठगी की वारदातें, अजमेर के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रहने वाले एक युवक से 5 लाख 66 हजार रूपए की ऑनलाइन ठगी का मामला साइबर थाने में दर्ज  |  Ajmer Breaking News: जरा सी लापरवाही बनी एक युवक की मौत का कारण, ज्ञान विहार के सामने मुख्य सड़क पर तड़के 4:00 बजे हुई दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत, दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद |  Ajmer Breaking News: भू माफिया अब आस्था के साथ भी करने लगे खिलवाड़, नौसर बस स्टैंड के सामने लगभग 80 साल पुराने शीतला माता मंदिर को भू माफिया हटाने पर उतारू, |  Ajmer Breaking News: चेटीचण्ड, रामनवमी और महावीर जयंती हमारे महत्वपूर्ण पर्व, सभी विभाग समन्वय से करें काम-  देवनानी |  Ajmer Breaking News: चैत्र मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी को माता शीतला का होता है पूजन, अजमेर के दौलत बाग के सामने स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर रात्रि 12:00 बजे प्रथम भोग लोढ़ा परिवार ने लगाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बार-बार सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की मिल रही है धमकियों के बीच आज एक बार फिर मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को मिला बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल | 

अजमेर न्यूज़: अहंकार से नहीं उच्च आचरण से महान बना जा सकता है-विनय मुनि

Post Views 11

July 29, 2022

शहर के समता भवन में धर्मसभा का आयोजन

शहर के समता भवन में गुरुवार को धर्मसभा का आयोजन हुआ, जिसमें साधुमार्गी जैन शासन दीपक विनय मुनि ने प्रवचन देते हुए कहा कि हमारे देश को संत-महापुरुष और चरित्र आत्माओं का सानिध्य मिलता रहा, इस कारण हमें जिनवाणी सुनने का मौका मिल रहा है, जिसके चलते हमारे अंदर के कीटाणु बाहर निकलते जा रहे है। हमें आगम श्रमणोपाषक बनना है, हमें अपनी शक्ति को सर्जन में लगाना है। मुनि ने कहा कि अहंकार से कभी भी महान नहीं बन सकते, महान उच्च आचरण से बना जा सकता है। जिस प्रकार हनुमान जी ने कभी भी अपनी बल शक्ति का प्रदर्शन नहीं करा। हमें भी अपनी बुद्धि को फिजूल में नहीं लगाना चाहिए। अपनी संतानों को सुसंस्कार देने में पीछे नहीं रहना चाहिए। शुभ संकेत आने पर धर्म जागरण में लग जाना चाहिए। जीवन में जितना आलस्य प्रमाद होगा, उतनी बीमारियां बढ़ेगी। आज हरियाली अमावस्या है, इस दिन हमारे दिल को हरा-भरा बनाने में लगे रहना होगा। मधुर मुनि ने कहा कि हमको प्रकृति में रहना है, तो प्रकृति को प्रदूषण से बचने में लगे रहना चाहिए। मिट्टी के बर्तन सबसे शुद्ध होते है, हमे उपयोग में लेते रहना चाहिए। यह हमे पोषक देते है। जीवन में शेर, शायर व सपूत यह अपना रास्ता स्वयं बना लेते हैं। साधुमार्गी जैन संघ सदस्य नोरतमल बाबेल ने बताया कि आज वीर भ्राता पुलकित गुगलीया ने 16 के प्रत्याखान लिए व निरंतर तेले तप की लडी चल रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved