Post Views 11
July 29, 2022
शहर में गुरूवार को भामाशाह पंकज बल्दुआ की ओर से नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन व चिकित्सा शिविर पर कार्यक्रम हुआ। क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा की प्रेरणा से आयोजित शिविर में विकास मंडल ट्रस्ट की ओर से 21 मरीजों के निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए गए। सभी मरीजों को काला चस्मा व 45 दिन की दवाइयाँ भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजयशंकर मूंदड़ा ने कहा कि मानव जीवन में धन को सामाजिक कार्यों में उपार्जित करना चाहिए। जीवन में नारायण सेवा का लाभ अवश्य मिलता है। ऐसे कार्यों से भामाशाह को पुण्य मिलता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष जुगलकिशोर मनियार ने बताया कि अब तक क्षेत्रीय सभा की प्रेरणा से 7 शिविर आयोजित हो चुके है, आगामी दिनों में चार ओर नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे। क्षेत्रीय मंत्री सुनिल झंवर ने बताया कि माहेश्वरी समाज सदैव मानव हितार्थ के कार्यो को सर्वोपरि मान कर करता है। हम जो कार्य मानवता के प्रति विशेष भाव से कर रहे है, यह क्षेत्रीय सभा के मूल आधार, सेवा संपर्क व सहयोग को दर्शाता है। कार्यक्रम में डॉ. एल एन बल्दुआ, वीना बल्दुआ, विकास मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुमानमल झंवर, जिला उपाध्यक्ष संदीप मूंदड़ा, जिला संगठन मंत्री रमेश भराडय़िा, महासभा सदस्य सूर्यप्रकाश झंवर, पंचायत बोर्ड अध्यक्ष विष्णुगोपाल हेड़ा, श्री सत्यनारायण झंवर, विद्या भारती जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा, राधेश्याम पोरवाल, सत्यनारायण डोडिया अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved