Post Views 221
July 29, 2022
श्री गौशाला बचाओ नागरिक सतर्कता समिति ब्यावर के मनजीतसिंह हुडा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन भूख हडताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है। तीसरे दिन गुरुवार सुबह राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के डाक्टर असलम खान, डॉ. विवेक भटनागर, डॉ. विनोद जोशी की टीम धरना स्थल पर पहुंची। जहां टीम द्वारा हुडा के स्वास्थ्य की जांच की गई। लगातर तीसरे दिन भुख हडताल में रहने के कारण हुडा के स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। ब्यावर शहर के विभिन्न जागरूक सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के द्वारा धरना स्थल चांग गेट गांधी मूर्ति पर पहुंचकर मंजीतसिंह हुडा के द्वारा जारी अनिश्चितकालीन भूख हडताल को लिखित में समर्थन दिया व आवश्यकता पडने पर ब्यावर बंद कराने को लेकर भी लिखित समर्थन दिया। इस मौके पर इन सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा धरने को संबोधित करते हुए गौशाला की भूमि को अवैध नामान्तरण बेचान करने के विरोध में राज्य सरकार के वर्तमान राजस्व मंत्री रामलाल जाट को गौशाला भूमि के कथित बेचान नामा खरीददारो द्वारा गलत एवं भ्रामक तथ्यों की जानकारी देकर एवं संबंधित प्रशासन द्वारा भी एकतरफा जांच एवं कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें उपरोक्त घोटाले के मुख्य शिकायतकर्ता श्री गौशाला भूमि बचाओं नागरिक सर्तकता समिति ब्यावर के किसी भी पदाधिकारी सहित पूर्व पार्षद मनजीतसिंह हुडा से भी किसी तरह का पक्ष, अवसर, जानकारी दिये बगैर तथाकथित लोगो ने गुपचुप तरीके से राज्य सरकार के राजस्व मंत्री से एक तरफा जांच करवा कर कुछ आदेश जारी करवा लिये गये। जो कि किसी भी सूरत में निष्पक्ष जांच आदेश नहीं है। अत: समिति एवं आम नागरिकगण पुन: मांग करता है कि शीघ्र राजस्व मंत्री द्वारा की गई जांच आदेश को निरस्त कर पुन: सार्वजनिक रूप से जांच करे। जिसमें नागरिक समिति को भी अपना पक्ष सुना जाकर, किये गये अवैध नामान्तरण बेचान को निरस्त किया जावे। एक शिष्ट मण्डल ने भी उपखण्ड अधिकारी राहुल जैन व सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा से भी मुलाकात कि जिसमें पारस पंच, सोहन मेवाड़ा, एडवोकेट रामपाल कुमावत, राधावल्लभ माहेश्वरी शामिल रहे जिन्होंने गौशाला के भूमि के गलत दाखिल खारिज को रद्द कर वापस तिजारती चेम्बर सर्राफान गौशाला के नाम चढाने के बारे में वार्ता करी। दोनो अधिकारियों ने बताया कि हमने जिला कलेक्टर महोदय को सारी स्थिति से अवगत करा दिया। धरने पर हुडा के समर्थन में समिति मंत्री सुरेश चौहान, सुधीर तोमर, ब्रजेश साहू, कन्हैयालाल खत्री, महेश शर्मा, लीलाधर दाधीच, लकी मकवाना, बाबूलाल भाटी, परमेश्वर सिंह, एडवोकेट नीलेश बुरड़ रहे। समर्थन देने वालों की सूची-शिव सेना के सुरेश चैहान, सुधीरसिंह तोमर, आम आदमी पार्टी के राधावल्लभ माहेश्वरी, महेश शर्मा, एडवोकेट रामपाल कुमावत, लीलाधर दाधीच, एडवोकेट बाबूलाल भाटी, कन्हैयालाल खत्री, रिटायर्ड पुलिस उप अधीक्षक कुलजीतसिंह, शिक्षाविद जिंदास गादिया, पेंशनर समाज ब्यावर से नारायणसिंह पंवार, आर्य समाज से रितुन्ज्य आर्य, हिन्दु संगठन से लकी मकवाना, पूर्व पार्षद सम्पत्ति बोहरा, रावत सेना के महेन्द्र ंिसह रावत, वंदेमातरण गौशाल ब्यावर से दिपक रांकावत, चांग गेट व्यापार एसोसियेश से महेन्द्र बोहरा, जन चेतना मंच, दाधीच समाज से मनोज व्यास, भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी से पूनमसिंह, भारतीय ट्रेड यूनियन एटक लाल झण्डा से जगदीश, सीपीआई एम से भगतराम, दया राम कामरेट, श्री विश्वकर्मा विल्डिंग लेबर यूनियन ब्यावर के राजू तिलकधारी, हिन्दु जागरण मंच के एडवोकेट एडवोकेट जयसिंह सुहावा, ब्राहमण समाज के पूर्व पार्षद जसराज शर्मा, हिन्दु क्रांति सेना विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र जटिया, सामाजिक कार्यकर्ता रामे, पूर्व सभापति कमला दगदी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अजमेर से सुमन शेखावत आदि संगठनों ने अपना लिखित समर्थन दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved