Post Views 11
July 28, 2022
गुरुवार को राजस्थान गुर्जर महासभा के द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम 26 जून 2010 को दिए गए ज्ञापन को पुनः प्रस्तुत करते हुए पुष्कर स्थित नाग पहाड़ पर गुर्जर लोक संस्कृति के ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण व संवर्धन के साथ ही श्री देवनारायण अतिशय क्षेत्र घोषित करने और वहां देवनारायण स्मारक बनाए जाने की मांग दोहराई गई। गुर्जर समाज के नेता हरि सिंह गुर्जर, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल वर्मा और अशोक गुर्जर ने बताया कि पुष्कर स्थित नाग पहाड़ पर लक्ष्मीपोल व बगड़ावतों के महलों के भग्नावशेष आज भी बगड़ावत चौहानों की वीरता और दानवीरता के मूक साक्ष्य हैं। लिहाज़ा पूरा महत्व के स्मारकों के संरक्षण हेतु नाग पहाड़ को अतिशय क्षेत्र के रूप में घोषित किया जाए। राजस्थान गुर्जर महासभा द्वारा समय-समय पर प्रशासन को रिमाइंडर ज्ञापन दिए जा रहे हैं बावजूद इसके राज्य सरकार इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठा रही। साथ ही जिला कलेक्टर को एक अन्य ज्ञापन के माध्यम से अजमेर जिले के बहुसंख्यक गुर्जर समाज के छात्रों के लिए 2 बीघा जमीन छात्रावास के लिए जयपुर रोड घुघरा में आवंटित करने की भी मांग दोहराई गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved