Post Views 11
July 28, 2022
नगर निगम द्वारा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 29 जुलाई शुक्रवार को जवाहर रंगमंच पर स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वनिधि महोत्सव का आयोजन सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक किया जाएगा। जिसे लेकर गुरुवार को नगर निगम में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संबोधित करते हुए महापौर ब्रजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन और निगमायुक्त सुशील कुमार ने होने वाले आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह एवं स्ट्रीट वेंडर्स के द्वारा तैयार सामग्री की प्रदर्शनी सुबह 11:00 बजे से 8:00 बजे तक लगाई जाएगी। जिसमें 10 स्टाल स्ट्रीट वेंडर्स की होगी तो 10 स्टाल स्वयं सहायता समूह की। इसके साथ ही इनके लिए हेल्थ कैंप का आयोजन भी होगा जो दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा जिसमें लगभग 800 वेंडर्स और उनके परिवार का हेल्थ चेकअप किया जाएगा । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10000 का ऋण जमा कराने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज मुक्त जमा 20000 का ऋण दिया जाएगा इसके 44 लोगों का चयन किया गया है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में ठेला लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम से निधि योजना के तहत 2 बाई 2 का परिचय बोर्ड भी वितरित किया जाएगा।ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले को लाइसेंस भी वितरित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान स्ट्रीट वेंडर के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved