Post Views 51
July 28, 2022
कांग्रेस से लोकसभा के सांसद अधीर रंजन चौधरी पूर्व में भी अपने बयानों को लेकर कई बार विवादों में रहे हैं, हाल ही में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ दिए गए एक अमर्यादित बयान के बाद वह देश भर की महिलाओं के निशाने पर आ गए हैं। इसको लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शित किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरिता गेना, शहर जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस से उनके सांसद द्वारा दिए गए बयान पर माफी मांगने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि महिलाएं कांग्रेस द्वारा लगातार की जा रही अनर्गल, अमर्यादित टिप्पणी से अपमानित महसूस कर रही हैं। ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही जांच से बौखलाई कांग्रेस और उनके नेता कुछ भी बेतुके बयान देते हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि अधीर रंजन चौधरी ने माफी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved