For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120445105
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियनः पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार |  Ajmer Breaking News: आनासागर चौपाटी पर वॉक एन टॉक कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कालीका पेट्रोलिंग की जवान कॉलेज की छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही, |  Ajmer Breaking News: भारत की जीत का जश्न के दौरान पटाखे की चिंगारी से मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार के एक ज्वेलर ने प्री-प्लान तरीके से की करोड़ों की ठगी, लोगों के करोड़ों रुपए लेकर दुकान बंद कर हुए फरार, पीड़ित पहुंचे थाने |  Ajmer Breaking News: स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के तहत स्वच्छ भारत मिशन (शहर) के लिए राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता पहुंचे अजमेर |  Ajmer Breaking News: संभाग स्तरीय वन मेला आयोजित, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, बदल जाएगी पर्यावरनण की तस्वीर- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान, शाही जुलूस, हाथी-घोड़े और खूबसूरत चौराहे, नए अजमेर में आपका स्वागत है |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोड़वेज बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक कराई जाने वाली निशुल्क यात्रा की खुली पोल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन | 

अजमेर न्यूज़: हरियाली अमावस्या के अवसर पर पुष्कर में लगा आस्था का मेला

Post Views 131

July 28, 2022

सरोवर के 52 घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर किया पितृ तर्पण

हरियाली अमावस्या के मौके पर धार्मिक नगरी पुष्कर में हजारो श्रदालुओ ने भारी अव्यवस्थाओ के बीच पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की । दिनभर सरोवर के तट पर पितृ कार्य और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। किसी ने अपने पूर्वजो की आत्मशांति के लिए पिंडदान किये तो किसी ने पितरों को तर्पण देकर उनके निमित्त  ब्राह्मणो को भोजन करवाकर यथाशक्ति दान -पूण्य किया । तीर्थ पुरोहितो के अनुसार  हरियाली अमावश्या के अवसर  पर तीर्थराज पुष्कर में स्नान और दान पुण्य करने का विशेष महत्व है । आमवस्या के दिन जो भी श्रदालु पवित्र सरोवर में स्नान कर पितरो का तर्पण करता है उसको मानसिक और शारीरिक पीडाओ से मुक्ति मिलती है । इन्ही मान्यताओ के चलते सरोवर के 52 घाटो पर दिन भर श्रदालुओ का मेला लगा रहा। पद्म पुराण में वर्णित कथा के अनुसार त्रेता युग में भगवान राम ने अपने पिता दशरथ का इसी तीर्थ में पिंडदान दिया था । पांच प्रमुख शहरों में से एक पुष्कर सरोवर पित्र कार्य हेतु उत्तम माना जाता है । इन्ही मान्यताओं के चलते सरोवर के बावन घाटों पर दिनभर श्रृद्धालुओं का मेला लगा रहा। वहीं मंदिरों और बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved