Post Views 101
July 28, 2022
जिला आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बेचान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19 /54 के तहत लंबे समय से फरार चल रही दोनों शराब तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि पकड़ी गई दोनों शराब तस्कर महिलाएं सांसी बस्ती की रहने वाली भंवरी देवी और सीता है। जिनके खिलाफ अवैध रूप से देशी शराब ओर आरएमएल मदिरा बेचने बेचने के आरोप में अगस्त 2021 में अभियोग दर्ज किया गया था । पकड़ी गई शराब तस्कर महिलाओं को अदालत में पेश किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved