Post Views 11
July 28, 2022
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट की अध्यक्षता में बाल वाहिनी योजना के क्रियान्वयन संबंधी स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्कूली बच्चों में सुरक्षित परिवहन के लिए उच्चतम न्यायालय, केंद्र व राज्य सरकार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, परिवहन विभाग तथा सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों की शत-प्रतिशत पालन कराने, मोस्ट सेफ़ स्कूल अवार्ड कैंपेन के तहत बेस्ट ड्राइवर, बेस्ट रोड सेफ्टी क्लब एट स्कूल लेवल और एक्सीलेंस अवार्ड की घोषणा भी की गई। बैठक के दौरान चर्चा की गई कि स्कूल के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित जोन कैसे बनाया जाए,साथ ही सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का परिवहन रिकॉर्ड रखे जाने और बाल वाहिनी समिति का पुनर्गठन की जाने पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में बाल वाहिनी का रजिस्ट्रेशन कराने, डॉक्यूमेंट, ड्राइवर की ड्रेस, सुरक्षा मानकों का अनुसरण करने सहित स्कूलों में अपना वाहन लेकर आने वाले छात्र-छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की जानकारी परिवहन विभाग को दिए जाने के निर्देश स्कूल संचालकों को दिए गए हैं। इसके अलावा सभी बाल वाहिनी चलाने वाले ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved