Post Views 51
July 28, 2022
सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला छोटी देवी को पेंशन बढ़ाने का झांसा देकर एक शातिर महिला ने ठगी का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी देते हुए ठगी का शिकार बनी छोटी देवी ने बताया कि उनके घर पर सुबह एक महिला आई जिसने बताया कि आप की पेंशन साढ़े सात सौ रुपये से बढ़वा कर ढाई हजार रुपये करा दूंगी आपको मेरे साथ ईमित्र पर चलना होगा। बुजुर्ग छोटी देवी उसके झांसे में आ गई तभी उस महिला ने कहा कि आप को गरीब दिखाना है इसलिए कानों में पहने हुए झुमके और मादलिया उतार कर रख दो। छोटी देवी ने उसके सामने गहने उतार कर टेबल पर रख दिए और पासबुक लेने अंदर चली गई।इस बीच शातिर महिला ने गहने चुप लिए और बुजुर्ग महिला को अपने साथ लेकर ईमित्र पर पहुंच गई जहां महिला को बिठाने के बाद वह अपने साथियों को लेकर आने की कह कर फरार हो गई। बुजुर्ग छोटी देवी के बेटे गजेंद्र ने बताया कि उनकी माताजी कुछ पढ़ी-लिखी नहीं है, घर आई महिला ने पेंशन बढ़ाने का झांसा देकर उन्हें अपनी ठगी का शिकार बना लिया। सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दी जिन्होंने मोबाइल नंबर नोट कर लिया है। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह महिला माताजी को ले जाती दिख रही है, जिसकी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved