For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119730463
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आगाज, 85 लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग,पुष्कर में पूरीम और होली साथ-साथ, ईरान-इजराइल युद्ध से पर्यटक परेशान,3 मार्च जगत पिता ब्रह्मा मंदिर रहेगा बंद | 

अजमेर न्यूज़: पहाड़गंज शमशान के पास रहने वाली दिशारी निर्वाण ने परिवार वालों के विरुद्ध एसपी से की कार्यवाही की मांग

Post Views 11

July 25, 2022

माता पिता और चाचा चाची पर बंदी बनाकर मारपीट करने और भूखा रखने का लगाया आरोप

पहाड़गंज शमशान के पास रहने वाले खेमचंद निर्वाण की पुत्री 18 वर्षीय दिशारी ने सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के समक्ष प्रस्तुत होकर माता पिता और चाचा चाची पर घर में बंदी बनाकर रखने मारपीट और भूखा रखकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अलग रहने की इच्छा जताई है। दिशारी ने आरोप लगाया कि उसके पिता खेमचंद निर्वाण व मां ज्योति निर्वाण ने उसे एक महीने से घर में बंदी बनाकर रखा हुआ है इस दौरान वे उसके साथ मारपीट करते हैं भूखा रखते हैं और इस काम में उसके चाचा देवीराम और चाची चेतना भी सहयोग करते हैं। उसने आरोप लगाया कि पोक्सो न्यायालय 2 में निखिल के विरुद्ध बयान देने के लिए मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने बताया कि निखिल के विरुद्ध बयान देने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है इसीलिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है लिहाजा वे अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती वह बालिग है और अपनी देखभाल खुद कर सकती है उसने नारीशाला और अन्य महिला संगठन को सौंपने से भी इनकार किया है। अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी उसने रामगंज थाने में अपने माता-पिता के विरुद्ध मारपीट करने और भूखा रखने की रिपोर्ट दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने यह भी बताया कि उसे और निखिल के परिवार वालों को उसके घर वालों से जान का खतरा है, लिहाजा पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved