For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119730482
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आगाज, 85 लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग,पुष्कर में पूरीम और होली साथ-साथ, ईरान-इजराइल युद्ध से पर्यटक परेशान,3 मार्च जगत पिता ब्रह्मा मंदिर रहेगा बंद | 

अजमेर न्यूज़: ग्राम पंचायत दोराई से आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को समस्या समाधान के लिए दिया ज्ञापन

Post Views 11

July 25, 2022

दौराई के आसपास आवासीय कॉलोनी में बाहरी क्षेत्रों से आए पानी के जलभराव से दौराई का संपर्क कटा

ग्राम पंचायत दौराई की सरपंच सोहनी देवी के नेतृत्व में दौराई से आए ग्रामीणों और क्षेत्र वासियों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत दौराई की आवासीय कॉलोनियों में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पानी से पैदा हो रही समस्या के समाधान की मांग की है। ग्राम पंचायत दौराई के हंसराज चौधरी और सुमन देवी ने बताया कि ग्रामपंचायत दौराई की आवासीय कॉलोनी हस्ती विहार, यादव कॉलोनी, तेजाजी नगर, रेलवे स्टेशन के सामने वाली कॉलोनी, श्री राम कॉलोनी में बाहरी क्षेत्रों की कॉलोनी जैसे सोमलपुर, चंद्रवरदाई नगर, नाड़ी आदि का पानी बहकर आ जाता है और पानी का अत्याधिक जलभराव हो जाता है इस पानी का आगे कोई निकास नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को आने-जाने में भारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। लगभग पूरे शहर से ही दौराई का संपर्क कट जाता है। ऐसे में सरकारी स्कूल जाने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पाते तो काम पर जाने वाले लोगों को कई कई फीट पानी में होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि समस्या के समाधान के लिए एचएमटी के पास से कछावा रिसोर्ट तक ब्यावर रोड के सहारे सहारे नाले का निर्माण करवाया जाए जिससे कि इस समस्या का स्थाई समाधान हो सके। हर साल बारिश में ग्रामीणों को इस समस्या से जूझना पड़ता है जिला प्रशासन को हर बार अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही। समय-समय पर प्रशासन शहरों के संग शिविर सहित सरकार तक  इस मांग को पहुंचाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अब इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना और सड़क जाम करने पर उतारू हो जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved