For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119730443
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आगाज, 85 लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग,पुष्कर में पूरीम और होली साथ-साथ, ईरान-इजराइल युद्ध से पर्यटक परेशान,3 मार्च जगत पिता ब्रह्मा मंदिर रहेगा बंद | 

अजमेर न्यूज़: राधे झूलन पधारो,घिर आये बदरा...

Post Views 11

July 25, 2022

श्रावण मास की प्रथम एकादशी पर भजन कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारीजी मन्दिर में श्रावण मास की प्रथम एकादशी के अवसर पर भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हीरालाल जगन्नाथ डाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया की एकादशी भजन कार्यक्रम में श्री श्याम मंडल के गायक विजय मंडोरा ने मधुर भक्तिभाव से परिपूर्ण भजनो की प्रस्तुति दी। गायक विजय मंडोरा ने गणेश वंदना गजानंद सरकार पधारो, कीर्तन की सब तैयारी है.. के साथ राम पर जब जब विपदा आई, कौन बचाने वाला,ओ मेरा बजरंग बाला.. सांवरिया क्यो हमे इतना सताकर, मुस्करा रहे हो.. राधे झूलन पधारो,घिर आये बदरा.. मेरे लाल लाडली को झूला झूला रहे है.. सहित अनेक भजनो की प्रस्तुति दी। ठाकुरजी के गर्भगृह में पंडित जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की युगल छवि का लहरिया वस्त्रों से नयनाभिराम श्रृंगार किया। गर्भगृह में वन उपवन का रूप बनाकर ठाकुरजी के चल विग्रह को चांदी कर झूले में विराजमान किया गया। संकीर्तन के मध्य रामस्नेही सम्प्रदाय के संत अर्जुनरामजी महाराज ने सावन मास एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला,साथ ही बताया  मानव जीवन की प्राप्ति संतो की कृपा,पूर्वजन्म के सत्कर्म से मिलती है। महाराज का ट्रस्ट के सुरेश रायपुरिया,माणक डाणी,महेंद्र सलेमबादी, महेश सिंहल,चेतनप्रकाश जोशी, शान्तिप्रकाश ड़ाणी ने स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम।में रामराज गर्ग,मनोज गर्ग,प्रेमलता, निक्की गर्ग,बाल किशन राठी सहित भक्तजन उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved