Post Views 11
July 25, 2022
भाजपा पार्षद दल की उपसभापति रिखब चंद खठौड की अध्यक्षता में रविवार को मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में शहर के विभिन्न समस्या हेतु चर्चा की गई। जिसमें शहर की स्ट्रीट लाइटों के संबंध में, भामाशाह द्वारा उपलब्ध कराई गई। स्ट्रीट लाइटों को रोशनी शाखा द्वारा ठीक नहीं करने हेतु सभी भाजपा पार्षदों ने रोष जताया। इंद्रप्रस्थ गैस पाइपलाइन द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्यशैली,आवारा पशु,शहर की सफाई व्यवस्था, शहर के विकास कार्यों के संबंध में,बाहरी वार्ड हेतु अतिरिक्त बजट देने हेतु आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में भाजपा पार्षद दल ने सोमवार को नगर परिषद प्रशासन सभापति व आयुक्त महोदय शहर की समस्याओं को लेकर सामूहिक ज्ञापन दिया जाएगा। मिंटीग मे निवर्तमान सभापती नरैश कन्नोजिया,पार्षद दल प्रभारी वेदराज भाटी,मुख्य सचेतक मंगत सिंह मोनू,सचेतक हंसराज शर्मा,पार्षद भागचन्द फुलवारी,त्रिलोक शर्मा,माया शंकर यादव,विरेन्द्र राठोड,बीना राजेश झंवर,प्रिती शर्मा,भुपेन्द जीत भोजक,अनिल चौधरी,हेमन्त कुमावत,अंगदराम अजमेरा,स्वाति फुलवारी,ललिता मोहन सिंगारिया,जितेन्द्र राठोड,शान्ति देवी,नेनाराम देवडा,हरीश सॉखला आदि उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved