Post Views 11
July 25, 2022
शहर के देलवाडा रोड कृष्णा कॉलोनी में गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। रविवार को क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के दौरान घरो में पानी नहीं पहुंचा तो लोग गुस्सा गए। घरो के बाहर सड़क पर पीने का पानी बहने लगा। इसको लेकर क्षेत्र के लोगो ने ठेकेदार को खूब खरी-खोटी सुनाई और पानी लाइन दुरस्त नहीं करवाने तक आगे काम करने से रोक दिया। क्षेत्रवासी प्रियंका ने बताया कि निजी कंपनी के कर्मचारी जमीन में गैस लाइन डाल रहे है। जिसके चलते हर तरफ खुदाई कर दी। आज पीने के पानी की सप्लाई का पानी रोड पर बह गया। हम कोई पानी नहीं भर पाए। हमने गैस कनेक्शन भी नहीं लिया फिर भी घर के बाहर खुदाई कर लाइन डाल दी। करीब 20-25 घरों में तो पीने का पानी भी नही मिला। क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत निजी कम्पनी के प्रतिनिधि, जलदाय विभाग और स्थानीय अधिकारियों को की है। अब गुस्साए लोगो की मांग है कि कंपनी की ओर से लाइन दुरस्त नहीं करवाई जाती, तब तक आगे काम नहीं करने देंगे। विरोध करने वालो में ओमप्रकाश परिहार, सत्यनारायण शर्मा, उमाकांत द्विवेदी, सुनील ओझा, चोथमल चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा, गोपाल शर्मा, संजय गर्ग, रमेश आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved