For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119199797
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया। |  Ajmer Breaking News: धर्म ध्वजवाहक मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के किया बागेश्वर धाम सरकार का अभिनंदन, अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ कमाने की अपील |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान,शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली सभा को लेकर कायड़ विश्राम स्थल पर भाजपा नेताओं ने किया भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पाकीजा महीना रमजान के तीसरे रोजे को ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पिछले 7 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से समाप्त हो गई है। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम कडेल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सत्र 2022 और 2023 के लिए एनसीसी कैडेट की भर्ती परीक्षा का आयोजन 

Post Views 11

July 23, 2022

शारीरिक व मानसिक परीक्षण के साथ लिखित परीक्षा के परिणामों के आधार पर 15 छात्राओं और 35 छात्रों का एनसीसी कैडेट के रूप में हुआ चयन

देश में एक और जहां अग्निपथ योजना का विरोध सड़कों से संसद तक किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसी योजना के अंतर्गत देश के लिए नौजवान सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम कडेल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सत्र 2022 और 2023 के लिए एनसीसी कैडेट की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य (ए एन ओ सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार रिणवा और सूबेदार अमरजीत सिंह चौधरी, हवलदार मोहम्मद एजाज, प्रद्युम्न कुमार, संजय,  वरिष्ठ अध्यापक चेतन कुमार वैष्णव के निर्देशन में विद्यालय के 65 छात्रों एवं 18 छात्राओं ने भाग लिया । सूबेदार अमरजीत चौधरी के निर्देशन में छात्र छात्राओं से शारीरिक परीक्षण में दौड़, लॉन्ग जंप, जैसी शारीरिक गतिविधियां के साथ-साथ मानसिक परीक्षण के लिए लिखित परीक्षा ली गई । दोनों परीक्षण में आए परिणामों के आधार पर 15 छात्राओं और 35 छात्रों का साक्षात्कार कर एनसीसी कैडेट के रूप में चयन किया गया । इन सभी चयनित कैडेट्स को एनसीसी के सर्टिफिकेट के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया गया है । चयनित कैडेट अपने द्वितीय वर्ष में ए सर्टिफिकेट की परीक्षाएं देंगे। यह सर्टिफिकेट आने वाली सैनिक भर्ती परीक्षा व पुलिस भर्ती में इन छात्र छात्राओं के काम आ सकेगा।  एनसीसी भर्ती परीक्षा के दौरान छात्र छात्राओं के अभिभावक और ग्रामवासी उत्साहित दिखे। विद्यालय के 50 छात्रों का एनसीसी में चयन होने पर प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ ने चयनित एनसीसी कैडेट को बधाइयां दी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved