Post Views 51
July 23, 2022
राजस्थान सरकार व सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के निर्देशानुसार शनिवार को नगर निगम के दल ने केसरगंज दयानंद मार्केट, जीसीए के आसपास दुकानदारों व ठेले थडियों पर प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का चोरी छुपे इस्तेमाल करने वालों से पॉलिथीन जप्त कर जुर्माना वसूला। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रुपाराम चौधरी ने बताया कि 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा है। ऐसे में पॉलिथीन की थैली, कांटे, चम्मच, स्ट्रो, कोटेड दोने पत्तल, गिलास, कप आदि प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। बावजूद इसके लोग चोरी छुपे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर निगम सख्त कार्रवाई कर रहा है। आज लगभग 30 किलो पॉलिथीन दुकानों से जप्त गई तो वही ठेले और थड़ी से भी छुटपुट पॉलिथीन जप्त कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूरत में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग ना करें अन्यथा जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने आम ग्राहकों से भी अपील की है कि घर से बाजार आते वक्त अपने साथ कपड़े का थैला लाए और परेशानी से बचें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved