Post Views 11
July 23, 2022
विप्र सेना स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मणिपाल हॉस्पिटल, विप्र सेना अजमेर और राजस्थान ब्राह्मण महासभा सहित सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार 24 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शास्त्री नगर रोड स्थित दाधीच वाटिका में आयोजित होने जा रहा है। विप्र सेना के प्रवक्ता नरेश मुदगल ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीआर बगड़िया, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ नितिन गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु गुप्ता सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी सहित अन्य प्रकार की जांच निशुल्क की जाएगी। शिविर के प्रचार प्रसार के लिए आगरा गेट गणेश मंदिर से उद्घोषक वाहन को विधिवत पूजा अर्चना के साथ शहर के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना किया गया। वही शिविर में आने वाले मरीजों से अपील की गई है कि मरीज अपनी पुरानी रिपोर्ट साथ में लाएं ताकि उन्हें उपचार उनकी रिपोर्ट के अनुसार दिया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved