Post Views 21
July 23, 2022
आदर्श नगर थाने में 31 मई 2022 को परिवादी शैतान सिंह ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया कि सोलर प्लांट लगाने के लिए पर्वतपूरा स्थित प्रकाश इंटरप्राइजेज के फारूक मोहम्मद मंसूरी और उसके भाई मोहम्मद इशाक मंसूरी ने उसके यहां सोलर प्लांट लगाने का झांसा देकर उससे 70000 रुपये ले लिए इसके बाद ना तो सोलर प्लांट लगाया और ना ही पैसे वापस लौटाये। फोन करने पर उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है और दुकान भी बंद है। ऐसे में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान अधिकारी एएसआई कन्हैया लाल द्वारा अनुसंधान किया गया। सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत दर्ज मुकदमे में तफ्तीश करते हुए भीलवाड़ा विजयपोल से दोनों भाई मोहम्मद इशाक मंसूरी और फारूक मोहम्मद मंसूरी को गिरफ्तार कर लाया गया है जिन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved