Post Views 21
July 23, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में अच्छी बारिश होने व बिलो में पानी भरने के कारण कई सांप बिलो से बाहर निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुच गए, जिन्हें देखते ही आमजन के पसीने छूट गए। परन्तु पिछले पांच वर्षों से आमजन की सुरक्षा हेतु अपनी जान की बाजी लगाकर निस्वार्थ भावना से सांपो का संरक्षण करने वाली एकमात्र पुलिस मित्र टीम की रेपिड रेस्पॉन्स यूनिट ने दिनरात एक करके विगत एक सप्ताह में 30 सरीसृपों को पकड़कर आमजन को भयमुक्त कर राहत पहुचाई। आप सभी को ज्ञात हो कि पुष्कर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुलिसमित्र टीम ने कड़े परिश्रम, निस्वार्थ व निशुल्क कार्यो द्वारा आमजन के दिलो में अपनी खास जगह बनाई है और लगातार कई वर्षों से हजारो सांपो की जान बचाने के साथ आमजन को सांपो के संरक्षण की जानकारी देकर जागरूक किया है। यही कारण है कि कही भी सांप नजर आने की सूचना प्राप्त होते ही थानाधिकारी महावीर शर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिसमित्र इंचार्ज अमित भट्ट के साथ रेपिड रेस्पॉन्स यूनिट के सदस्य स्नेक रेस्क्यूएर राजेन्द्र वच्चानी, सांवरा शर्मा, मुकेश देवड़ा, योगेश रेड्डी, अनिरुद टेलर , केलाश कुमावत, हीरालाल मीणा, अजय नाथ, तुरन्त मोके पर पहुचते है । पिछले एक सप्ताह में पुलिसमित्र टीम द्वारा पकड़े गए सांपो को विभिन्न इलाकों से पकड़कर आमजन को भयमुक्त करके राहत पहुचाई गई। जिसमे चावंडिया निवासी चेतन सैनी के घर से 6 फ़ीट लम्बा कोबरा सांप, प्रेम प्रकाश आश्रम में मोटरसाइकिल में छिपे ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप, बालाजी विहार कॉलोनी से कोबरा सांप, गनाहेड़ा निवासी शैतान सिंह रावत के घर से आठ फ़ीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप, अजमेर रोड स्थित बांगड़ बगीची से छः फ़ीट लम्बा कोबरा, होटल जगत सिंह पैलेस से कोबरा सांप, संतोषी माता की ढाणी से चेकर्ड किलबेक सांप, तिलोरा स्थित फार्म हाउस से कोबरा सांप, उत्तराखण्ड धर्मशाला से सात फ़ीट लंबा रॉयल ब्लेक हेड स्नेक, श्यामा बाघ हॉस्पिटल में कार में छिपे ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप, ब्रह्म सावित्री विहार कॉलोनी में प्रह्लाद पूरी के घर के पानी के टेंक से गोयरा , ठेकेदार पृथ्वीराज उदय की सूचना पर विनायक कॉलोनी में पानी के टेंक से रेड सेंड बोवा सांप, गनाहेड़ा निवासी हीरालाल मीणा के घर से कोबरा सांप, इमली मोहल्ला निवासी चंद्र शेखर गौड़ के घर से ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप, देवनगर निवासी दिनेश पुरोहित के घर से दो कोबरा सांप, अजमेर रोड स्थित विकास पाराशर के फार्म हाउस से सात फ़ीट लम्बा कोबरा सांप, देवनगर निवासी पूजा के घर मे गेहू की बोरियो के पीछे छिपे कोबरा सांप, अम्बेडकर कॉलोनी निवासी राजकरन गोयर के घर मे पेड़ पर चढ़े कॉमन केट स्नेक सांप, नायक कॉलोनी से तीन फीट लंबा मोनिटर लिजार्ड ,सारस्वत धर्मशाला के बाहर से ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप, अम्बेडकर कॉलोनी निवासी अंकुश तेजी के घर से ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप, सावित्री मोहल्ला निवासी गिरधर पाराशर के घर से ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप, पोकरियो की ढाणी निवासी नरेंद्र देवड़ा के घर से पांच फीट लंबे स्पेक्टिकल कोबरा सांप समेत पारीक आश्रम के नजदीक चाय की दुकान से ग्लॉसी बेलिड रेसर सांप, हनुमान बाकोलिया की सूचना पर चावंडिया गांव में घर से कोबरा सांप को पकड़कर पुष्कर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में आमजन को सांपो के बारे में जानकारी देकर सांपो का जीवन बचाने हेतु व इनके सरक्षण हेतु वन अधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षित रूप से पुष्कर के जंगलों में छोड़ दिया गया । इंचार्ज अमित भट्ट ने बताया कि बारिश का मौसम होने के कारण पुष्कर तीर्थ और उसके आसपास के इलाको में लगातार जहरीले सांप कॉलोनियों में मिल रहे हैं. ज्यादातर इलाकों में कोबरा और कॉमन करैत मिल रहे हैं. ये दोनों ही सांप भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से हैं, जिनके काटने के बाद एक घंटे में इलाज नहीं मिलने पर पीड़ित की मौत हो सकती है. ये सांप ज्यादातर गांवों, जंगलों या फिर नदियों के किनारे पाए जाते हैं. इनके काटने से भारत मे हर साल औसतन 12 से 13,000 लोगों की मौत हो जाती है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस मित्र टीम पिछले कई वर्षों से पुष्करवासियों समेत आमजन की निस्वार्थ व निशुल्क सेवा कर रहे है टीम की मुस्तेदी की वजह से ही हजारो पुष्करवासी व आसपास के ग्रामीण सांपो से सुरक्षित है । उन्होंने टीम के कार्यो की सराहना के साथ ही आभार व्यक्त किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved